नरेंद्र मोदी सेना सभा महिला मोर्चा को किया निवर्तमान चेयरमैन ने सम्मानित

नरेंद्र मोदी सेना सभा महिला मोर्चा को किया निवर्तमान चेयरमैन ने सम्मानित

शामली। नरेंद्र मोदी सेना सभा रजि महिला मोर्चा कार्यकारिणी समिति की तरफ से रविवार को बड़ा बाजार शामली में एक मिंटिग का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को अरविंद संगल निवर्तमान चेयरमैन नगरपालिका शामली द्वारा महिला मोर्चा को सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा कि मातृशक्ति माता लक्ष्मी माता सरस्वती माता दुर्गा का रूप होती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अंजुल बंसल ने किया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कमल बंसल ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
कल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और अधिकतम महिलाओं को इसका लाभ पहुंचाने की रणनीति पर जोर दिया गया।
खासकर ऐसे क्षेत्रों में मोर्चा की महिला एक अभियान के स्तर पर से शुरू करेगी जहां अनभिज्ञता की वजह से महिलाएं योजनाओं का लाभ सही तरह से नहीं ले पा रही है। तथा आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में देश में भाजपा की सरकार बनेगी इसके लिए मोर्चा जमीनी स्तर पर कार्य करने का कार्य करेगा।

उन्होंने बताया आगामी 22 जनवरी को राष्ट्रीय अधिवेशन नरेंद्र मोदी सेना सभा रजिस्टर्ड द्वारा देहरादून में आयोजित होने जा रहा है। जिसमें देश भर से विभिन्न राज्यों से अलग-अलग कोनो से कार्यकर्ता पहुंचेंगे उसमें चलने के लिए सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष अंजुल बंसल ने बैठक में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की सरकार नारी सुरक्षा सम्मान के लिए विभिन्न कार्यक्रम चला रही है।उन्होंने कहा महिलाएं अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा
हमें संयुक्त महिला टीम के रूप में कार्यों को करना होगा। नरेंद्र मोदी सेना सभा के पास बड़ा महिला मोर्चा का संगठन है। महिला मोर्चा हर रसोई तक अपनी पहुंच रखती है। और आकाश को पार करने की हिम्मत रखती है।सरकार की योजनाओं तक महिलाओं की आज पहुंच बन रही है। आज भारतीय महिलाओं ने बड़ी संख्या में सेना शासकीय कार्य राजनीति के क्षेत्र में अपना लोहा विश्व को मनवाया है।

आने वाली सदी महिलाओं की होगी और वह नेतृत्व करने में पूर्ण रूप से सक्षम होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं पर कई किताबें लिखी है जो कि सभी भाषाओं में उपलब्ध है। जिससे कई महिलाओं के जीवन में सशक्तिकरण के लिए बदलाव आए।

इन योजनाओं पर मोर्चा करेगा काम
सबका साथ सबका विकास, आयुष्मान भारत , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला गौरव और महिला सशक्तिकरण, उज्जवला योजना पीएम आवास योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, सेवा ही संगठन ,महिला सुरक्षा एवं अधिकार ,पोषण अभियान।

कार्यक्रम का संचालन संगीता जिंदल ने किया।
इस मौके पर श्रीमती सरोज गोयल, सुधा तोमर, अमिता संगल, रजनी गर्ग ,अलका नामदेव, बीना रोहिल्ला, अर्पणा संगल, नीरू शर्मा ,मंजू मित्तल ,कविता मित्तल , अल्केश उपाध्याय जिला अध्यक्ष,
पारस बंसल वैभव संगल कार्तिक संगल संदीप वर्मा आकाश संगल मनीष नामदेव,आदि लोग रहें।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *