पूर्व डीजीपी के उपन्यास भंवर एक प्रेम कहानी” के द्वितीय संस्करण का विमोचन
(संवाददाता News Express 18)
दिल्ली। नई दिल्ली के प्रगति मैदान मे चल रहे विश्व पुस्तक मेला में उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं लेखक अनिल रतूड़ी ने अपने उपन्यास “भंवर एक न प्रेम कहानी” के लेखक से संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी द्वारा पारंपरिक मंगल गीत गाकर किया गया। इस अवसर पर उपन्यास “भंवर एक प्रेम कहानी” का द्वितीय संस्करण का भी विमोचन किया गया।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी द्वारा लिखित उपन्यास “भंवर एक प्रेम कहानी” के प्रथम संस्करण का विमोचन किया था।
अनिल रतूड़ी द्वारा इस उपन्यास में अपने जीवन में घटित सभी संस्मरणों एवं अनुभूतियों का वर्णन किया है। लिखित 350 पृष्ठों का यह उपन्यास विनसर प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किया गया है।
इस वर्ष विश्व पुस्तक मेला का शुभारंभ केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह द्वारा किया गया है। इस वर्ष विश्व पुस्तक मेले की थीम “आजादी का अमृत महोत्सव” रखी गयी है तथा फ्रांस सम्मानित अतिथि देश के रूप में प्रतिभाग कर रहा है। प्रगति मैदान के हॉल नं0 04 में उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं लेखक अनिल रतूड़ी के उपन्यास “भंवर एक प्रेम कहानी” का लेखक से संवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर लेखक, प्रकाशक, पुस्तक प्रेमी और प्रतिष्ठित व्यक्तित्व साहित्य और केन्द्रीय सरकार/उत्तराखण्ड के के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)
