एसपी देहात स्वप्निल किशोर ने जब पकड़ लिया अजगर,लोग रह गए हक्के बक्के,जनता ने तालियों की करतल ध्वनि से किया स्वागत

(विकास गर्ग)
हरिद्वार । हरिद्वार में कावड़ मेला शुरू हो रहा है और हरिद्वार पुलिस तमाम गंगा घाटों पर सुरक्षा प्रबंधन का आकलन कर रही है।एसपी देहात स्वप्निल किशोर ने बताया
प्रसिद्ध विष्णु घाट को पुलिस विभाग ने गोद लिया हुआ है जिसके चलते आज प्रसिद्ध विष्णु घाट की साफ सफाई व्यवस्था के लिए कप्तान साहब से बात हुई तो मैं यहां पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचा।

उन्होंने बताया साफ सफाई के दौरान एक भारी-भरकम अजगर तट पर आ गया जिससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि इसी दौरान वहां निरीक्षण के लिए आई पुलिस टीम ने भीड़ को शांत किया।

एसपी देहात स्वप्निल किशोर ने कुशल स्नेक कैचर की तरह अजगर को काबू में करते हुए अपने हाथों में जकड़ लिया।

हरिद्वार के साथ ही पुलिस विभाग में भी एसपी स्वप्निल किशोर का यह कारनामा चर्चाओं का विषय बना हुआ है। असल में आज सुबह हरिद्वार के प्रसिद्ध विष्णु घाट की साफ सफाई हेतु आज जनपद के कई पुलिस अधिकारी/कर्मचारी समेत आम जनता/श्रद्धालुगण का जमावड़ा लगा हुआ था, इसी दौरान अचानक से एक अजगर के सामने आने से सभी में दहशत हो गई।

इन सबके द्वारा भीड़ को चीरकर आगे बढ़ते हुए निर्भीकता के साथ न सिर्फ अजगर को पकड़ा बल्कि सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। मौके पर मौजूद सभी लोग हक्के बक्के रह गए और काफी देर तक तालियों की करतल ध्वनि के बीच एसपी देहात का स्वागत किया।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *