(संवाददाता News Express 18)
रुड़की।मानसून की पहली बड़ी वर्षा से जहां रुड़की व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण मकान,खेत तथा व्यवसायिक केंद्र जलमग्न हो गए हैं,वहीं सोलानी नदी रुड़की के किनारे स्थित कुछ निर्मित हो रही कॉलोनियों में भी पानी भर गया है,जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
बार-बार निगम की ओर से चेतावनी के बावजूद लोगों ने अवैध कॉलोनियां बसाना शुरू कर दिया है,किन्तु आज की वर्षा से जहां प्रशासन के होश उड़ गए हैं,वहीं नगर निगम की टीमें भी बचाव कार्यों के लिए जुट गई है।एक तरफ अधिकारीगण कांवड़ यात्रा में व्यस्त हैं,तो दूसरी तरफ वर्षा की मार ने इन कॉलोनियों कारण आवासीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों का भी जीवन जोखिम में डाल दिया है।
शेरपुर के कुछ लोगों ने बताया कि कभी भी भारी वर्षा के बावजूद हमारे यु पानी नहीं आया है,लेकिन सोलानी के किनारों से सटाकर बनाई जा रही कालोनियों से से सोलानी का क्षेत्रफल कम हो गया है,जिस कारण अधिक पानी होने के कारण वर्षा का पानी इन घरों में भर गया है।सोलानी नदी के किनारे विकसित की जा रही कॉलोनी आज जलमग्न हो गई,जिससे कि वहां पर फ्लैट खरीदने की तैयारी कर रहे लोग घबरा गए और जिन लोगों ने फ्लैट के लिए पेशगी दे रखी है वह इसे वापस लेने की सोच रहे हैं,दरअसल सोलानी नदी के दोनों तट पर कालोनियां विकसित की जा रही है,हालांकि एचआरडीए को इन कालोनियों के नक्शे पास नहीं करने चाहिए थे,क्योंकि सोलानी नदी कब अपना रौद्र रूप दिखा दे कुछ नहीं कहा जा सकता,इधर न्यू आदर्श नगर का काफी हिस्से में पानी-पानी हो गया।
खंजरपुर के समीप विकसित की गई कालोनिया भी जलमग्न हो गई।अब सभी उन बिल्डरों को कोस रहे हैं,जिन्होंने उन्हें सपने दिखाकर यहां पर महंगे दरों में आशियाने बेचे और यह आशियाने अब उनके लिए खतरे की घंटी बन गए हैं।इस संबंध में लोगों की ओर से शासन-प्रशासन को शिकायत भेजने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)
