अत्यधिक वर्षा के चलते नगर आयुक्त ने किया शहर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण
देहरादून। विगत तीन दिनों से शहर में अत्यधिक वर्षा होने के कारण नगरवासियों को हो रही समस्याओं के त्वरित समाधान एवं निराकरण के लिये नगर आयुक्त मनुज गोयल ने शहर के विभिन्न स्थानों बुद्धा चैक, दर्शन लाल चैक, दून अस्पताल, परेड ग्राउंड, कनक चैक और राजपुर रोड आदि स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों, सिंचाई विभाग के अधिकारियों और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को मौके पर ही बुलाया एवं निर्देश दिए।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चूंकि कचहरी रोड में बहने वाली नालियों का आकार कम है। अतः रेन्जर्स काॅलेज की तरफ से आने वाली नालियों में बहने वाला पानी जो कचहरी रोड की तरफ आने वाली नालियों में डायवर्ट किया गया है उसे तत्काल अन्यत्र स्थानों की तरफ जाने वाली नालियों में उनकी क्षमता के अनुसार डायवर्ट किया जाए। जिससे कचहरी रोड में बरसाती पानी का जल भराव कम हो सके।
कनक चैक पर पीडब्ल्यूडी द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों में प्रयोग होने वाले बिखरे स्लेबो को देखकर नगर आयुक्त ने नराजगी व्यक्त की एवं निर्देशित किया कि इन स्लेबों को एक तरफ इस प्रकार से रखा जाय कि यह बरसाती पानी बहने में अवरोध उत्पन्न न करें। साथ ही उन्होने निदेशित किया कि जो नाला कनक चैक को क्रास कर रहा है उसकी तत्काल सफाई पीडब्ल्यूडी और नगर निगम मिलकर करें।
इन्दिरा नगर मार्केट से बहने वाले नाले की भी तत्काल सफाई के निर्देष पीडब्ल्यूडी और नगर निगम को दिये।
नालियों एवं सड़कों में हो रहे ओवरफ्लो के कारणों का निदान के लिए सभी आवश्यक कार्य आपदा प्रबंधन के अंतर्गत तत्काल करें।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम ने अवगत कराया कि नगर निगम में आपदा ईकाई स्थापित की जा चुकी है जो 24×7 कार्यरत है जिसमें 4 जेसीबी 8 जलभराव कम करने के लिए मोटर पंप के साथ 3 टीम में कार्यरत है। इसके अतिरित 08 क्विक रिस्पान्स टीम नगर निगम द्वारा बनायी गई है जो बारिश के कारण होने वाले जल भराव अथवा नगर निगम से सम्बन्धित सूचना मिलने पर 24×7 मौके पर जाकर निवारण करती है एवं नगर आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए एवं आवश्यकता पड़ने पर टीमें एवं मशीनरी और बढ़ाई जाए।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)
