मुख्यमंत्री ने ब्रह्मलीन श्री देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारीजी महाराज की 19वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि समारोह में प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री ने ब्रह्मलीन श्री देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारीजी महाराज की 19वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि समारोह में प्रतिभाग किया

(विकास गर्ग)

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को श्री जयराम आश्रम भीमगौड़ा में ब्रह्मलीन श्री देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारीजी महाराज की 19वीं पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में प्रतिभाग कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को श्री ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु पांच लाख 11 हजार रूपये का चेक भेंट किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रह्मलीन पूज्यपाद् गुरुदेव श्री देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज को नमन करते हुये कहा कि वे हम सभी के लिए प्रेरणापुंज हैं। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज व देश के लिये अर्पित कर दिया तथा उनके जीवन का एक मात्र सिद्धान्त परोपकार एवं जीवन शैली स्नेह और आत्मीयता थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत केवल कार्य से ही नहीं, अपितु अपने आचरण से भी समाज को शिक्षा और दृष्टि प्रदान करते हैं तथा सन्तों का तो जीवन ही परोपकार के लिए होता है। सन्तों ने स्वयं दूसरों का दुःख लेकर समाज को सुख प्रदान करने को ही अपना धर्म माना है। उन्होंने कहा कि गुरु श्री जयराम जी महाराज से लेकर गुरुदेव श्री देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारी जी का पूरा जीवन लोक कल्याण और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा है।

मुख्यमंत्री ने जयराम आश्रम को जन सेवा एवं समर्पित संस्था बताया। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने कहा कि जिस संस्था के नाम में ही ’’जय’’ और ’’राम’’ जैसे भारतीय सांस्कृति के आधार शब्दों का मेल हो तो उस संस्था के कार्यों की व्याख्या शब्दों में नही की जा सकती। उन्होंने कहा कि अति सीमित संसाधन होने पर भी जयराम आश्रम ने जनसेवा के क्षेत्र में अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किये हैं।

मुख्यमंत्री ने श्री ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को अपने गुरुदेव के संकल्पों को पूर्ण करने के लिए समर्पित भाव से सेवा कार्य करने वाला बताते हुए कहा कि उनके द्वारा शिक्षा, चिकित्सा, गोसेवा, संस्कृत के प्रसार तथा जन सेवा के क्षेत्र में जो कार्य किये जा रहे हैं, वे समाज के लिए अनुकरणीय हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड का जो मूल स्वरूप है, उसे आगे बढ़ाने के लिये निरन्तर कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश, हरिद्वार में गंगा कारिडोर बनाया जायेगा, जिसकी डीपीआर तैयार की जा रही है।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *