हरिद्वार पुलिस ने दोपहिया वाहनगिरोह के 03 सदस्य दबोचे, चोरी किए गए 10 दोपहिया वाहन बरामद

हरिद्वार पुलिस ने दोपहिया वाहन
गिरोह के 03 सदस्य दबोचे, चोरी किए गए 10 दोपहिया वाहन बरामद

(संवाददाता News Express 18)

कनखल। गुरुकुल कांगडी विश्वविद्यालय कनखल निवासी युवक की मोटर साईकिल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध में दिनांक 09.09.2023 को पीड़ित की शिकायत पर थाना कनखल में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया।

सिटी क्षेत्र में वाहन चोरी पर लगाम लगाने एवं इन चोरियों का कारण बने वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश करने के सम्बन्ध में एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर गठित की गई पुलिस टीम ने विभिन्न घटनास्थलों के आसपास के सीसीटीवी फुटेज जांचने के साथ-साथ सादे वस्त्रों में क्षेत्र में घुमकर वाहन चोरी की तह तक जाने का निर्णय लिया।

लगातार किए जा रहे प्रयासों के पश्चात सफलता हासिल करते हुए गठित पुलिस टीम ने दिनांक 11.09.2023 को खोखरा तिराह पर चैकिंग के दौरान मोटर साईकिल पर सवार तीन संदिग्ध को दबोचा। मोटर साइकिल का नम्बर एवं इंजन/चैसिस नम्बर चैक करने पर तस्दीक हुआ कि उक्त मोटर साइकिल की चोरी के सम्बन्ध में थाना कनखल पर चोरी का मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्त में आए तीनों अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ के उपरांत पुलिस टीम ने अभियुक्तों की निशांदेही पर चोरी की गयी अन्य 08 मोटर साईकिल व 01 अदद स्कूटी बरामद की गयी। अभियुक्तों की केस हिस्ट्री की पड़ताल की जा रही है।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *