गुमशुदा लड़की को टिहरी पुलिस ने किया बरामद
टिहरी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 03.10.2023 को वादी दिलीप सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी धोबीघाट बंग्लो की काण्डी कैम्पटी द्वारा थाना आकर सूचना दी कि दिनांक 02.10.2023 को उनकी लड़की कुमारी मोनिका उम्र 15 वर्ष व उसका दोस्त विपिन पुत्र दिनेश उम्र 16 वर्ष निवासी ग्राम तलोगी घर से जन्मदिन की पार्टी में मसूरी गये थे जो दिनांक 03.10.2023 तक घर वापस नहीं आये जिसके आधार पर थाना कैम्पटी पर मु0अ0सं0 25/2023 धारा 365 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया एवं जांच म0उ0नि0 नीलम के सुपुर्द की गई ।
मामले की संवेदनशीलता/गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुये गुमशुदा/अपहृतों की सकुशल बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल व क्षेत्राधिकारी सर्किल चम्बा द्वारा दिये आदेशों/निर्देशों के क्रम में थानाध्यक्ष कैम्पटी अमित शर्मा के नेतृत्व में 02 टीमों का गठन किया गया जिनके द्वारा उपरोक्त दोनों गुमशुदा/अपहृत की गहन तलाश/सुरागरसी-पतारसी करते हुये जनपद देहरादून प्रेमनगर, आई0एस0बी0टी0, रेलवे स्टेशन, मसूरी बस अड्डा आदि स्थानों पर करीब 510 सी0सी0टी0वी0 कैमरों की फुटेज देखकर व पम्पलेट वितरित कर एवं व्हाट्सएप्प, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया पर गुमशुदाओं की फोटो भेजकर तथा एस0ओ0जी0 टिहरी के सहयोग से करीब 40 घण्टे के अन्दर दिनांक 06.10.2023 को उक्त गुमशुदा/अपहृताओं को खन्ना स्टेट मसूरी रोड़ देहरादून व घण्टाघर देहरादून से सकुशल बरामद कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुये उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया । बच्चों के सकुशल बरामद होने पर दोनों परिवारों में खुशी की लहर है तथा स्थानीय जनता द्वारा पुलिस की भूरी-भूरी प्रसंशा की गई ।
