सत्यापन न कराने वालों के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही,20000 का चालान

सत्यापन न कराने वालों के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही,20000 का चालान

टिहरी। कीर्तिनगर् पुलिस द्वारा नवनीत भुल्लर ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद में चलाये जा रहे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान व राष्ट्रपति महोदया के थाना क्षेत्र के अन्तर्गत भ्रमण के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नरेन्द्र नगर के निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक कीर्तीनगर द्वारा चौकी चौरास क्षेत्रान्तगत आज चौरास क्षेत्र मे सत्यापन अभियान चलाया गया।
उक्त अभियान के दृष्टिगत थाना स्तर् पर टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा बाहरी व्यक्तियों व किरायदारों का सत्यापन ना करने वाले 02 मकान मालिकों का 10,000-10,000/- रु कुल 20,000/-रु के चालान किये गये जो की माननीय न्यायालय प्रेषित किये जाएंगे ।पूर्व में भी कई बार सभी जनमानस को किरायदारों का सत्यापन कराने के लिए अवगत कराया जा चुका है परन्तु उसके उपरांत भी मकान मालिकों द्वारा सत्यापन न कराने पर उनके विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई, व 15 व्यक्तियों के सत्यापन किये गये । पुलिस द्वारा आम जनमानस को निर्देशित किया गया कि किसी बाहरी व्यक्ति को किराये पर रखने, होटल में काम पर रखने से पूर्व उसका सत्यापन कराये जिससे भविष्य में किसी प्रकार की अप्रत्याशित घटना से बचा जा सके। आने वाले दिनों में पुलिस द्वारा सत्यापन न कराने वालों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेंगी।

पुलिस टीम
1- प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी
2- उ नि सत्येंद्र भंडारी, चौकी प्रभारी चौरास।
3- अपर् उ नि जगजीत रावत
एवं चौकी चौरास का स्टाफ व होमगार्ड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *