राष्ट्रीय हिंदू संघ महिला मोर्चा ने उत्तराखंड में किया संगठन का विस्तार
उत्तरकाशी। प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह परमार के दिशा निर्देश के अनुसार महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा सीमा गौड़ ने किया 3 जिलों में जिला अध्यक्षों का चयन किया जिसमें टिहरी गढ़वाल से भागीरथी पत्नी अजीत कुमार, पौड़ी गढ़वाल से गंगा मंगाई पत्नी अरविंद मंगाई, देहरादून जिला से सरस्वती बगवाड़ी पत्नी कमल चंद बगवाड़ी का चयन हुआ है और प्रदेश अध्यक्षा सीमा गौड़ ने अपनी तीनों जिला अध्यक्षों को संगठन की रीति और नीतियों से परिचित कराया और नवनियुक्त जिला अध्यक्षों से यह भी कहा कि उन्हें जिला अध्यक्षों पर पूर्ण विश्वास है कि वह संगठन के लिए हर एक वो कार्य करेंगे जिससे कि संगठन को मजबूती मिलेगी।
इसी के साथ तीनों जिला अध्यक्षों को प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह परमार एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा ने आश्वासन दिलाते हुए कहा कि वह अपने राष्ट्र के लिए अपने धर्म के लिए हर वह मुमकिन प्रयास करेंगे जिससे अपने हिंदुत्व की रक्षा करने में सफलता मिले इसी के साथ संगठन के सभी पदाधिकारियों ने तीनों जिला अध्यक्षों को बधाइयां प्रेषित की है जिनमें प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह परमार, प्रदेश अध्यक्षा महिला मोर्चा सीमा गौड़, प्रदेश प्रभारी उषा भट्ट, प्रदेश वरिष्ठ मुख्य सलाहकार सरतमा देवी, प्रदेश मंत्री संजय पवार, जिला अध्यक्ष उत्तरकाशी सुमन भट्ट, जिला अध्यक्षा महिला मोर्चा उत्तरकाशी रुकमणी चमोली, प्रदेश मुख्य सलाहकार रमेश राज, प्रदेश सलाहकार मिथुन मेहर जिला उपाध्यक्ष मनमोहन भट्ट जी महिला मोर्चा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बबीता जोशी आदि ने बधाइयां प्रेषित की है
