हरिद्वार पुलिस ने युवक की हत्या का किया खुलासा

हरिद्वार।कनखल थाना क्षेत्र के वाल्मीकि बस्ती में नव वर्ष के दिन युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की हत्या का कारण विधवा चाची से अवैध संबंध व संपत्ति मुख्य वजह बनी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।

अमित ने उन दोनों लड़कों को घर भेज दिया और यश को ज्वालापुर खरीददारी के लिए ले गया। उसके बाद यश को बैरागी के पास ले जाकर फिर शराब पिलाई और जब कृष नशे में हो गया तो पहले रस्सी से गला दबाकर और फिर सिर पर पत्थरों से वार कर हत्या कर दी।

तत्पश्चात अमित कटारिया उर्फ खली पुत्र अशोक कटारिया निवासी रविदास बस्ती थाना कनखल जनपद हरिद्वार ने शव और स्कूटी बैरागी के पास ढलान में नीचे नदी की ओर लुडका दी ताकि घटनाक्रम को एक्सीडेंट का रूप दिया जा सके। घर लौटकर वह रात भर सोया नहीं और रात्रि में 1:00 बजे के आसपास वह मिस्सरपुर चला गया। हत्या करते वक्त उसके जूते व मौजों में खून के छीटें लग गए थे।

अभियुक्त की निशादेही पर मृतक यश उर्फ कृष का मोबाईल फोन व अभियुक्त अमित के द्वारा पहनी गयी टीशर्ट बरामद की गयी। अभियुक्त अमित कटारिया को न्यायालय पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *