थाना अध्यक्ष बड़कोट ने ली सी0एल0जी0 /संभ्रांत नागरिकों की गोष्टी
(संवाददाता News Express18)
बडकोट। आयोध्य उत्तर–प्रदेश में होने वाले प्रभु श्री रामलला जी के प्राण प्रतिष्ठा के दृष्टिगत अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने हेतु सभी क्षेत्राधिकारी एवं कोतवाली/थाना प्रभारियों को उचित दिशा–निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक बड़कोट श्री संतोष सिंह कुंवर द्वारा थाना बड़कोट पर सी0एल0जी0 सदस्य एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ गोष्टी का आयोजन किया गया।
उनके द्वारा सभी को श्री रामलला जी के प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर थाना क्षेत्र आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को शांति एवं सौहार्दपूर्वक तरीके से मानने तथा कोई भी ऐसा अप्रिय कृत्य न करने जिससे कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित हो को न करने की अपील की गई* साथ ही उनके द्वारा सभी को सोशल मीडिया पर भी भ्रामकता न फैलाने की हिदायत दी गई।
