(संवाददाता News Express 18)
टनकपुर । केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ टनकपुर (चम्पावत) में ₹2200 करोड़ से अधिक लागत की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से उत्तराखण्ड की सड़क कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी। प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को सुगम यातायात की सुविधा मिलने के साथ ही स्थानीय लोग भी लाभान्वित होंगे।
निश्चित तौर पर राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास को द्रुत गति प्रदान करने में भी यह परियोजनाएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
प्रधानमंत्री Narendra Modi के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है।
