पान सिंह बिष्ट ने “सूचना कर्मचारी संघ” के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र लिया

पान सिंह बिष्ट ने “सूचना कर्मचारी संघ” के अध्यक्ष के लिया नामांकन पत्र

(संवाददाता News Express 18)

देहरादून। सूचना निदेशालय के सर्वसहयोगी, मृदुभाषी पान सिंह बिष्ट ने “सूचना कर्मचारी संघ” के अध्यक्ष के लिए क्रय किया नामांकन पत्र
देहरादून -मनोज कुमार श्रीवास्तव, उपनिदेशक/चुनाव अधिकारी सूचना, उत्तराखण्ड, देहरादून ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तराखण्ड में उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) देहरादून निर्वाचन-2024 हेतु विभिन्न पदों के लिए आज प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र क्रय किये गये।

अध्यक्ष पद हेतु पान सिंह बिष्ट एवं रणजीत सिंह बुदियाल, उपाध्यक्ष पद हेतु श्रीमती सुषमा एवं प्रशांत रावत, महामंत्री पद हेतु शचेतन कुमार पाण्डेय एवं सुरेश चन्द्र भट्ट, संयुक्त मंत्री पद हेतु कैलाश रावत, संगठन मंत्री पद हेतु अंकित कुमार, प्रचार मंत्री पद हेतु बहादुर सिंह कन्याल, कोषाध्यक्ष पद हेतु राकेश कुमार धीवान तथा संयोजक/आडीटर पद हेतु श्री विजय कुमार द्वारा नामांकन पत्र क्रय किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *