वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी ने कार्मिकों की समस्याओं को सुना

(संवाददाता News Express18)

देहरादून। नवनीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा पुलिस लाईन चम्बा में मासिक अपराध सम्मेलन का आयोजन कर कार्मिकों की समस्याओं को सुना ततपश्चात SSP, जनपद टि0 ग0 द्वारा विशिष्ट/सराहनीय कार्य करने वाले 07 कार्मिकों को “Employee of the Month” घोषित कर नगद धनराशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात जनपद में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए निम्नलिखित दिशा निर्देश जारी किए गए ।

क्राईम मीटिंग से पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाईन चंबा का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
आगामी लोकसभा निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु, शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद के सभी बार्डरों पर आने-जाने वाले वाहनों की 24 घण्टे सघन चैकिंग करने हेतु निर्देश दिये गये । सक्रिय अपराधियों, शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करने तथा आदतन अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।

अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत समस्त शस्त्र लाइसेंस धारकों का विवरण एकत्र कर उनको थाने में जमा करवाने हेतु निर्देशित किया गया ।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी महोदय जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा सम्मेलन लेकर निर्देशित किया गया कि समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने, अवैध खनन माफिया, अवैध शराब का कारोबार करने वालों/ होटल व ढाबों में अवैध रुप से लोगों को शराब पिलाने व बेचने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशत किया गया।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्वाचन के दौरान धारा 144 का कढ़ाई से पालन करने हेतु भी निर्देशित किया गया ।
जिलाधिकारी जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दौरान वोटर आई से सम्बन्धित किसी भी समस्या हेतु टोल फ्री नम्बर 1950 पर कॉल करने हेतु निर्देशित किया गया ।
जिलाधिकारी जनपद टिहरी गढ़वाल एवं SSP जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा EVM स्ट्रोंग रुम की सुरक्षा हेतु CCTV कैमरे लगाने हेतु भी आदेशित किया गया ।
EVM की सुरक्षा में लगे पुलिस फोर्स को निर्देशित किया गया कि EVM पर पैनी नजर बनाये रखें ।

पुरस्कृत कार्मिकों का विवरण निम्नवत है।

उ0नि0 ना0पु0 संजीत कुमार थाना लम्बगांव।
अ0उ0नि0 ना0पु0 राकेश राणा,थाना चम्बा।
मुख्य आरक्षी 150 ना0पु0 अकबर अली, थाना कैम्पटी,
मुख्य आरक्षी 88 ना0पु0 महेश, थाना चम्बा ।
आरक्षी 143 ना0पु0 कर्ण सिंह, थाना लम्बगांव।

आरक्षी 342 ना0पु0 संदीप कुमार, थाना देवप्रयाग।
म0 आरक्षी 03 ना0पु0 सरोजनी, थाना लम्बगांव।
मासिक अपराध गोष्ठी में श्री मयूर दीक्षित जिलाधिकारी टि0ग0 श्री नवनीत सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टि0ग0 श्री जे0 आर0 जोशी अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टि0 ग0, RI पुलिस लाईन एवं जनपद मुख्यालय के थाना प्रभारी/समस्त शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *