फरार अपराधियों के विरुद्ध दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही
(संवाददाता News Express18)
देहरादून । दिनांक 24 जुलाई 1995 को महाप्रबंधक उत्तरांचल वन निगम के0एन0 सिंह द्वारा कर्जन रोड स्थित वन निगम कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर रहे 30 अस्थाई चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों, जिन्हें निगम द्वारा कार्य से हटा दिया गया था, के विरुद्ध थाना डालनवाला पर मुकदमा अपराध संख्या -263 /95 ,धारा- 147 ,353 ,506, 342 आईपीसी पंजीकृत कराया था, जिसकी विवेचना के क्रम में 22-09-95 को आरोप पत्र संख्या -212/95 न्यायालय प्रेषित कर दिया गया था।
न्यायालय में सुनवाई के दौरान अभियुक्त दिनेश कुमार नौटियाल पुत्र दौलतराम पेश न होकर लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा पूर्व में गैर जमानती वारेंट जारी किए गए थे, परंतु अभियुक्त पुलिस की गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त के लगातार फरार रहने पर एसएसपी देहरादून द्वारा पूर्व में अभियुक्त पर 5000/- रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।
वर्तमान में एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर संपूर्ण जनपद में इनामी/वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली डालनवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक -06 मार्च 2024 को अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसको नियत समय पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
नाम पता अभियुक्त
दिनेश कुमार नौटियाल पुत्र दौलतराम उर्फ दौलत सिंह, निवासी-ग्राम चातरा, हनोल पो0आ0- ठडियार,थाना-त्यूणी, जनपद- देहरादून, उम्र-50 वर्ष।
पुलिस टीम:-
1- उप-निरीक्षक अरविंद कुमार
2- कांस्टेबल उमेश गिरी
2- थाना क्लेमेनटाउन
क्लेमेनटाउन पुलिस ने 10 वर्ष से फरार चल रहे नशा तस्कर वारंटी को बागपत उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को मा० न्यायालय से जारी आदेशिकाओं की तामिल कर गैर जमानती वारंट में अभियुक्तों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी किए जाने हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी क्रम में थाना क्लेमेनटाउन पर गठित पुलिस टीमों को थाना क्षेत्रान्तर्गत /गैर जनपद रवाना किया गया था, पुलिस टीम द्वारा विगत 10 वर्षों से फरार वारंटी योगेंद्र सिंह के संबंध में ठोस सुरागरसी पतारसी कर मुखबिर की सूचना पर वारंटी योगेंद्र सिंह के ग्राम राठौडा जनपद बागपत से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त को वर्ष 2013 में पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया था, माननीय न्यायालय से जमानत प्राप्त करने के बाद अभियुक्त वर्ष 2014 से लगातार फरार चल रहा था।
