एक बार फिर से एसटीएफ ने 01 अंतरराष्ट्रीय ड्रग–तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 362 ग्राम चरस की बरामद

एक बार फिर से एसटीएफ ने 01 अंतरराष्ट्रीय ड्रग–तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 362 ग्राम चरस की बरामद

(संवाददाता News Express18)

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री के उत्तराखंड में ड्रग्स–फ्री देवभूमि अभियान के तहत* एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अभिनव कुमार के दिशा निर्देश पर एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा ड्ग्स डीलरों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ R. B. चमोला एवं प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरुप के पर्यवेक्षण में ए.एन.टी.एफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) टीम द्वारा आज कार्रवाई करते हुए थाना लोहाघाट पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए जनपद चंपावत के थाना लोहाघाट क्षेत्रअंतर्गत मन्नार बैंड खेतीखान के पास से 01 अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर मुकेश चंद्र सेल्ला पुत्र कृष्णानंद सेल्ला उम्र 43 वर्ष निवासी गढ़कोट थाना चंपावत को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 1 किलो 362 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहा था. गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह चरस अपने गांव के आसपास से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खरीद कर काठगोदाम/ हल्द्वानी आदि मैदानी क्षेत्र में बेचने जा रहा था।

ANTF टीम एवं चंपावत पुलिस की संयुक्त टीम की संयुक्त कार्यवाही में अभियुक्त मुकेश चन्द्र सेल्ला को मन्नार बैंड के पास ललुआ पानी रोड खेतीखान, लोहाघाट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि ए.एन.टी.एफ. द्वारा गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना लोहाघाट जनपद चंपावत में एनडीपीएस की समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।
ANTF कुमाऊं यूनिट द्वारा वर्ष 2024 में अब तक 9 किलो 703 ग्राम चरस की बरामदगी की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *