(संवाददाता News Express18)
टिहरी गढ़वाल । नवनीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा पुलिस लाईन चम्बा में मासिक अपराध सम्मेलन का आयोजन कर सुना कार्मिकों की समस्याओं को। तदोपरान्त SSP, जनपद टि0 ग0 द्वारा विशिष्ट/सराहनीय कार्य करने वाले 20 कार्मिकों को “Employee of the Month” घोषित कर नगद धनराशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात जनपद में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए निम्नलिखित दिशा निर्देश जारी किए गए ।
क्राईम मीटिंग से पहले सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा कार्मिकों की समस्याओं को सुना गया तथा निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया।
पुलिस मुख्यालय से प्राप्त आदेशों का अक्षरशः पालन करने हेतु सभी थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया।
थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के आदेश निर्गत किये गये ।
नाबालिकों द्वारा वाहन चलाने पर कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।
जनपद में लगी विभिन्न गार्दों को चैक करने हेतु निर्देशित किया गया ।
अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने, अवैध खनन माफिया, अवैध शराब का कारोबार करने वालों/ होटल व ढाबों में अवैध रुप से लोगों को शराब पिलाने व बेचने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशत किया गया।
SSP द्वारा विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।
एसएसपी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में CWC के सदस्यों एवं आम जनमानस के साथ जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर नये कानून की जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया ।
SSP जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा मानसूनी सीजन के चलते पुलिस कंट्रोल रुम के क्रर्मिकों को आदेशित किया गया कि जनपद में कहीं भी रोड़ ब्लॉक होने पर सूचना शीघ्र प्रसारित करेंगे ।
CM हेल्पलाईन L1,L2 के माध्यम से प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
महिंद्रा कंपनी (कृष्णा मोटर्स) से आए मैकेनिकल इंजीनियर्स श्री धर्मेन्द्र रावत जी द्वारा BS–6 नई तकनीक के बारे में पुलिस के सभी सरकारी वाहन चालकों को जानकारी दी गई।
पुरस्कृत कार्मिकों का विवरण निम्नवत है।
1- आरक्षी 190 स0पु0 गौरव,रिजर्व पुलिस लाईन चम्बा,जनपद टिहरी गढ़वाल ।
2 – म0उ0नि0 ना0पु0 बरसा रमोला, थाना चम्बा,जनपद टिहरी गढ़वाल ।
3- आरक्षी 187 स0पु0 महावीर सिंह,कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,जनपद टिहरी गढ़वाल ।
4- आरक्षी 150 स0पु0 प्रदीप नेगी,कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,जनपद टिहरी गढ़वाल ।
5- आरक्षी 41 स0पु0 मानेश्वर ,रिजर्व पुलिस लाईन चम्बा,जनपद टिहरी गढ़वाल ।
6- आरक्षी 282 ना0पु0 अमित भण्डारी, रिजर्व पुलिस लाईन चम्बा,जनपद टिहरी गढ़वाल ।
7- महिला आरक्षी 51 ना0पु0 मीनाक्षी राणा,रिजर्व पुलिस लाईन चम्बा,जनपद टिहरी गढ़वाल ।
8- महिला आरक्षी 108 ना0पु0 शालनी नेगी,थाना हिण्डोलाखाल,जनपद टिहरी गढ़वाल ।
9- मुख्य आरक्षी 76 ना0पु0 शेखर सिंह,थाना लम्बगांव,जनपद टिहरी गढ़वाल।
10- मुख्य आरक्षी 27 ना0पु0 घनश्याम,थाना लम्बगांव,जनपद टिहरी गढ़वाल।
11- महिला आरक्षी 119 ना0पु0 अंकिता,थाना थत्यूड़,जनपद टिहरी गढ़वाल ।
12- हो0गा0 1230 सुमित भट्ट,कोतवाली कीर्तिनगर,जनपद टिहरी गढ़वाल ।
13- महिला आरक्षी 162 ना0पु0 दीपा,कोतवाली कीर्तिनगर,जनपद टिहरी गढ़वाल ।
14- आरक्षी 73 ना0पु0 अजीत,थाना देवप्रयाग,जनपद टिहरी गढ़वाल ।
15- आरक्षी 45 ना0पु0 विवेक भट्ट,थाना देवप्रयाग,जनपद टिहरी गढ़वाल ।
16- उ0 नि0 अभिसूचना किशन शाह, स्थानीय अभिसूचना उपइकाई कीर्तिनगर,जनपद टिहरी गढ़वाल ।
17- म0हो0गा0 1531 सीमा यातायात कार्यालय, जनपद टिहरी गढ़वाल ।
18- आरक्षी 19 टीपी दीपक शर्मा यातायात कार्यालय, जनपद टिहरी गढ़वाल ।
19- आरक्षी 70 टीपी नीरज यातायात कार्यालय, जनपद टिहरी गढ़वाल ।
20- मुख्य आरक्षी 15 टीपी गुरुप्रसाद यातायात कार्यालय, जनपद टिहरी गढ़वाल ।
मासिक अपराध गोष्ठी में जे0 आर0 जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टि0 ग0, जेष्ठ अभियोजन अधिकारी, श्याम सिंह तोमर, शासकीय अधिवक्ता स्वराज सिंह पंवार, RI पुलिस लाईन, वाचक SSP, एवं जनपद मुख्यालय के थाना प्रभारी/समस्त शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
