फर्जी आउटर बॉक्स व लेवल छापने वाली DG प्रिन्टिंग प्रेस के मालिक की गिरफ्तारी

फर्जी आउटर बॉक्स व लेवल छापने वाली DG प्रिन्टिंग प्रेस के मालिक की गिरफ्तारी

देहरादून। देश में नकली/फर्जी दवाई की मार्किट में भारी मात्रा में बिकी होने के सम्बन्ध में विभिन्न दवाई कम्पनियों एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से शिकायतें प्राप्त हो रहीं थी। वर्तमान में नकली दवाईयों को बनाने वाले गैंग के विरूद्ध कार्यवाही करना पुलिस के लिए एक चुनौती बना हुआ है. जो अत्यंत गम्भीर प्रकरण है। जिसकी रोकथाम व धरपकड हेतु पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा एसटीएफ को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए थे।

जिसके अनुक्रम में एसएसपी एसटीएफ श्री नवनीत सिंह भुल्लर के कुशल निर्देशन में एसटीएफ द्वारा पूर्व में 02 अभियुक्त संतोष कुमार व नवीन बसंल गैंग सरगना / मास्टरमाइंड को नकली दवाईयां बनाने व विक्रय करने के सम्बन्ध में पूर्व में गिरफ्तार जा चुका है।
एसएसपी एसटीएफ श्री नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 01.06. 2025 को प्रतिष्ठित दवाई कम्पनियों के रैपर के नकली आउटर बॉक्स, लेबल एवं क्यूआर कोड भारी मात्रा के साथ एक व्यक्ति संतोष कुमार को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। जिस सम्बन्ध में एसटीएफ टीम द्वारा थाना सेलाकुई देहरादून पर अभियोग पंजीकृत कराया गया।अभियुक्त संतोष कुमार द्वारा पूछताछ के दौरान बताया था कि यह दवाईयों के नकली आउटर बॉक्स, लेबल व शराब के लेवल आदि को DG प्रिन्टिंग प्रेस प्रेमनगर देहरादून में प्रिन्ट करवाये थे।

एसटीएफ टीम द्वारा इसी कम में दिनांक 30.06.2025 को नकली आउटर बॉक्स, लेवल व शराब के लेवल प्रिन्ट करने वाले DG प्रिन्टिंग प्रेस के मालिक आदित्य काला पुत्र गणेश प्रसाद काला निवासी शुक्लापुर अम्बीवाला थाना प्रेमनगर देहरादून को प्रेमनगर स्थित प्रिन्टिंग प्रेस से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त का विवरण

आदित्य काला पुत्र गणेश प्रसाद काला निवासी शुक्लापुर अम्बीवाला
थाना प्रेमनगर देहरादून

माल बरामद

1- 01 अदद सीपीयू कम्पयूटर।
2- 02 अदद मोबाईल फोन।
पुलिस टीम-उत्तराखंड एसटीएफ टीम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *