रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल को धार्मिक-सांस्कृतिक सांस्कृतिक राष्ट्र निर्माण कान्क्लेव-2025 मिला पुरस्कार,नगर वासियों ने दी बधाई

रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल को धार्मिक-सांस्कृतिक सांस्कृतिक राष्ट्र निर्माण कान्क्लेव-2025 मिला पुरस्कार,नगर वासियों ने दी बधाई

रुड़की।मेयर अनीता अग्रवाल को एक न्यूज़ चैनल द्वारा धार्मिक-सांस्कृतिक राष्ट्र निर्माण कान्क्लेव-2025 में उनके धार्मिक व सांस्कृतिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।यह सम्मान उन्हें रुड़की में मां गंगा की पावन आरती की शुरुआत जैसी ऐतिहासिक पहल के लिए प्रदान किया गया,जो उत्तराखंड की आस्था और सांस्कृतिक चेतना को समर्पित है।

सम्मान ग्रहण करते हुए मेयर अनीता अग्रवाल ने कहा कि ये सम्मान मेरा नहीं,बल्कि समस्त रुडकी वासियों का उनकी आस्था और सहयोग का प्रतीक है।इस पहल से प्रेरणा हमें सुबे के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास और संस्कृति के समन्वय वाली सोच से मिली है।कार्यक्रम में उपस्थित संत महापुरुषों में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज,परम पूज्य देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज,जैन मुनि लोकेश जी महाराज और परम पूज्य सुधांशु महाराज जी शामिल रहे।

जिन्होंने भारतीय संस्कृति,धर्म और समाज की मजबूती में ऐसे आयोजनों की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला।चैनल के प्रधान संपादक डॉक्टर सुरेश चौहान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक व सांस्कृतिक मूल्यों को समाज में पुनर्स्थापित करना था।मेयर अनीता अग्रवाल ने आयोजन के अंत में न्यूज़ चैनल परिवार के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह भविष्य में रुड़की की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोने में निरंतर प्रयासरत रहेंगी।उनको मिले इस सम्मान से जहां नगर का नाम देशभर में रोशन हुआ है,वहीं नगरवासियों ने मेयर अनीता अग्रवाल को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *