देर शाम अलग-अलग थाना क्षेत्र में दुर्घटना, दो की मौत

देर शाम अलग-अलग थाना क्षेत्र में दुर्घटना, दो की मौत

देहरादून। देर शाम करीब 19:30 बजे सायं एक गाड़ी इनोवा संख्या Uk07DF1795 के चालक गुनीत सिंह पुत्र वीरेन्द्र पाल सिंह निवासी 4/6 इंदर रोड डालनवाला देहरादून, उम्र 43 वर्ष द्वारा DL कट से तेजी व लापरवाही से आकर पहले DL रोड पर एक कार औरा Uk07TE2606 को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया, उसके बाद तेजी से आगे भागते हुए एक स्कूटी Uk07FS5518 व एक मोटरसाइकिल UK07FR5116 को टक्कर मारकर बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसमे स्कूटी सवार 01 व्यक्ति राहुल पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी 233 अंबेडकर नगर DL रोड देहरादून तथा बाइक सवार 02 व्यक्ति रोहित फिलिप्स पुत्र फिलिप्स जार्ज, उम्र 48 वर्ष व उसका पुत्र अनुज फिलिप्स निवासीगण 14 ओल्ड सर्वे रोड डालनवाला देहरादून, उम्र 22 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये, दुर्घटना में घायल राहुल को पुलिस द्वारा वैश्य नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात एम्बुलेंस के माध्यम से मैक्स हॉस्पिटल रेफर किया गया है। जबकि दुर्घटना में घायल 02 अन्य व्यक्तियों रोहित तथा अनुज को पुलिस द्वारा निजी वाहन से दून अस्पताल भिजवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान रोहित फिलिप्स की मृत्यु हो गई।

उक्त घटना में इनोवा वाहन द्वारा सड़क किनारे खड़ी एक अन्य बाइक Uk05B5133 व उसके पास खड़ी स्कूटी UK07DW 0086 को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया तथा उसके बाद उक्त वाहन ओल्ड सर्वे रोड पर छाबड़ा निवास के गेट को तोड़ते हुए उक्त घर के परिसर में जा घुसा, जिसमे घर के अंदर खड़ी स्कूटी Uk07FX1837 व कार Uk07BN2255 क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस द्वारा दुर्घटना कारित करने वाले वाहन को कब्जे में लेते हुए उसके चालक गुनीत सिंह को हिरासत में लिया गया है, घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

वही कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र में रात्रि को सिटी कंट्रोल रूम/112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि कमला पैलेस पर किसी ट्रक द्वारा एक व्यक्ति टक्कर मार दी गई है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पटेल नगर पुलिस द्वारा ट्रक संख्या HR58E3383 को तत्काल पकड़ लिया गया है तथा ड्राइवर को हिरासत पुलिस लिया गया है। घटना मे घायल व्यक्ति की मृत्यु हो गई,मृतक के शव को मोर्चरी में रखाया गया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं।घटना के संबंध में हिरासत में लिए चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *