देहरादून पुलिस देर रात्रि से धार्मिक प्रतिष्ठानों में लगातार भ्रमणसील रहकर कर रही गश्त

देहरादून पुलिस देर रात्रि से धार्मिक प्रतिष्ठानों में लगातार भ्रमणसील रहकर कर रही गश्त

देहरादून। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश चलाए जा रहे क्लीन स्वीप अभियान के दौरान दून पुलिस द्वारा मंदिर, मस्जिद जैसे सभी धार्मिक स्थलों एवं उनके पास की जा रही है कड़ी निगरानी

ताकी आप अच्छे लोग सुरक्षित माहौल में शांति, सौहार्द और सुकून के साथ रहकर अपने-अपने धार्मिक पर्वो को मना सकें…

देर रात जब आप अपने बिस्तर पर चैन की नींद ले रहे होते हैं, उस समय पुलिस के जवान अक्सर क्षेत्र में निकलकर भ्रमणसील रहते हुए ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत आपकी सुरक्षा के लिए तैनात रहते है।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश चलाए जा रहे इस अभियान में मंदिर, मस्जिद जैसे सभी धार्मिक स्थलों एवं उनके पास निगरानी करते हुए ये सुनिश्चित किया जा रहा है, कि समाज की शांति व्यवस्था में कोई ऐसी हरकत या घटना ना करें। जिससे सांप्रदायिक सौहार्द खराब होने की संभावना हो।

आप सभी के सहयोग से होली सकुशल संपन्न हो चुकी है। अब नवरात्रि और ईद त्योहारों का सिलसिला और देहरादून पुलिस की कसरत यूं ही जारी रहेगी ताकी आप जैसे अच्छे लोग सुरक्षित माहौल में शांति, सौहार्द और सुकून के साथ अपने-अपने धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *