हरिद्वार। प्रातः शुक्रवार परेड के दौरान एसएसपी हरिद्वार पुलिस लाइन परेड मैदान पहुंचे परेड निरीक्षण के बाद नए रिक्रूट एवं अन्य जवानों के साथ दौड़ लगाते हुए सभी को फिट रहने का संदेश देते हुए कहा कि परेड फोर्स का एक अहम अनुशासन का हिस्सा है जो सभी के लिए आवश्यक है।
उन्होंने ट्रेनिंग ले रहे जवानों की ट्रेनिंग का भौतिक निरीक्षण किया सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि हमें सभी जवानों को बेस्ट कैडेट बनाना है जिसमें सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारी/ प्रशिक्षण दे रहे सभी प्रशिक्षक अपना योगदान देंगे।
परेड के पश्चात एसएसपी हरिद्वार द्वारा अन्य अधिकारियों के साथ लाइन परिसर की विभिन्न शाखाओं का भौतिक निरीक्षण करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गएl
मोटर परिवहन शाखा के निरीक्षण के दौरान जनपद को आवंटित एक बोलेरो वाहन की पूजा अर्चना करने के बाद उसे राज कार्य हेतु किया गया रवाना l
