शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार शाम करीब पौने सात बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बदमाशों ने लगभग 20 राउंड फायरिंग की। पुलिस मौके पर मौजूद है।
बता दें कि अंकित बालियान मूल रूप से शामली जिले के गांव बंतीखेड़ा के निवासी थे। उन्होंने हरियाणा के मशहूर सिंगर मासूम शर्मा के साथ भी काम किया था।
जिम से निकलते समय बदमाशों ने मारी गोली
बुधवार को हरियाणा सिंगर अंकित बालियान की जिम से बाहर निकलते ही बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार कम से कम 20 राउंड गोलियां चलीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सिंगर अंकित बालियान मासूम शर्मा के साथ ‘खपीटर’ और राजू पंजाबी के साथ ‘चांद चकोरी’ में काम कर चुके हैं।
अंकित बालियान ने अपनी हत्या से दो घंटे पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर की थी, जिसमें वो ‘मार दे सड़क के ऊपर’ गाना गाते हुए नजर आ रहे थे। अंकित बालियान पर गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले सॉन्ग गाने के भी आरोप लगे थे। वह ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे’ गाने से मशहूर हुए थे।
