बिंदाल बस्ती से बाइक चुराने वाला शातिर चोर दबोचा, कैंट पुलिस ने 4 दिन में किया खुलासा

बिंदाल बस्ती से बाइक चुराने वाला शातिर चोर दबोचा, कैंट पुलिस ने 4 दिन में किया खुलासा


देहरादून। दिनांक 10-09-2026 को कोतवाली कैंट पर वादी राहुल साधी पुत्र पवित्र साधी, निवासी बिंदाल बस्ती नदी पार, गोविंदगढ़, आजाद कॉलोनी, देहरादून ने तहरीर दी कि दिनांक 08-09-2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस संख्या BR33AZ-3821 घर के बाहर से चोरी कर ली गई है।

तहरीर के आधार पर तत्काल थाना कोतवाली कैंट पर मु0अ0सं0 131/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगणों के निर्देशन में थाना स्तर पर टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और सुरागरसी-पतारसी करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान दिनांक 12-09-2026 को अभियुक्त मोहम्मद नाजिम उर्फ गोलू पुत्र मोहम्मद कासिम, उम्र 22 वर्ष, निवासी म0नं0 107 आजाद कॉलोनी, गोविंदगढ़, थाना कैंट को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।

बरामद सामान का विवरण:


मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस संख्या – BR33AZ-3821

पुलिस टीम का नाम:


1- म0उ0नि0 हिमानी चौधरी – चौकी प्रभारी बिंदाल, कोतवाली कैंट, देहरादून
2- कानि0 1641 योगेश सैनी – कोतवाली कैंट, देहरादून
3- कानि0 1616 मनोज उप्रेती – कोतवाली कैंट, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *