हरिद्वार में चेन स्नेचर और पुलिस में मुठभेड़, दिल्ली के नरेश के पैर में लगी गोली

हरिद्वार। कोतवाली पुलिस की चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी बदमाश नरेश के पैर में गोली लग गई। मौके से पुलिस ने उसे दबोच लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।

एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि घायल बदमाश ने अस्पताल में पूछताछ में बताया कि उसने आज सुबह ही चेन स्नेचिंग की वारदात की थी। उसके पास से लूटी गई चेन, एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

कप्तान ने बताया कि ये लोग परसों ट्रेन से दिल्ली से आए थे। हरिद्वार आकर पहले इन्होंने ज्वालापुर से एक बाइक चोरी की, फिर कोतवाली क्षेत्र से दूसरी बाइक चोरी की। ज्वालापुर वाली बाइक को खड़खड़ी में छुपाकर रखा था और उसी से आज की वारदात को अंजाम दिया।

पकड़े गए नरेश ने कबूला कि उसने रायवाला, कोतवाली और ज्वालापुर क्षेत्र में पिछले एक हफ्ते में 5 चेन स्नेचिंग की वारदातें back to back की हैं। 30 तारीख को रायवाला में भी इसी गैंग ने चेन लूटी थी। पुलिस ने चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है। फरार साथी की तलाश और दिल्ली में इनके ठिकाने पर टीम भेज दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *