कोतवाली कैंट पुलिस की बड़ी कामयाबी: CEIR पोर्टल की मदद से 8 खोए हुए स्मार्टफोन बरामद, लौटाए तो खिले स्वामियों के चेहरे

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में खोये हुये मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, कोतवाली कैण्ट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली कैण्ट पुलिस की टीम ने भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का प्रभावी उपयोग करते हुए विभिन्न स्थानों से खोए हुए 08 कीमती स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिन्हें आज उनके वास्तविक स्वामियों को सकुशल वापस सौंप दिया गया।

चेहरों पर लौटी मुस्कान, पुलिस का जताया आभार

कोतवाली कैण्ट परिसर में आज मोबाइल स्वामियों को बुलाकर उनके खोए हुए फोन सौंपे गए। अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरों पर खुशी साफ देखी जा सकती थी। उन्होंने त्वरित कार्रवाई और ईमानदारी के लिए देहरादून पुलिस व कोतवाली कैण्ट टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया। बरामद किए गए इन 08 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग चार लाख रुपए लाखों रुपये आंकी गई है।

तकनीक और सतर्कता का बेहतरीन समन्वय

इस सफलता पर बात करते हुए कोतवाली कैण्ट प्रभारी ने बताया कि मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतों को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। CEIR पोर्टल तकनीक की मदद से इन फोनों को लगातार ट्रैक किया जा रहा था। जैसे ही इन फोनों के संबंध में कोई सुराग मिला, पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए इन्हें बरामद कर लिया। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल फोन कहीं खो जाता है, तो तुरंत उसकी रिपोर्ट दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल पर ब्लॉक करने की प्रक्रिया को अपनाएं, ताकि फोन का कोई दुरुपयोग न कर सके और उसे ढूंढने में आसानी हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *