उत्तराखंड के स्कूलों में नवंबर माह से इस क्लास के बच्चे जा पाएंगे स्कूल,कैबिनेट निर्णय

(विकास गर्ग)

देहरादून । कोविड-19 से बचाव के मानकों का पालन करते हुए आगामी नवंबर माह से प्रथम चरण में उत्तराखंड के स्कूलों में सिर्फ कक्षा 10वीं और 12वीं की पढ़ाई शुरू करवाने का निर्णय लिया गया है।

● राज्य में वनाग्नि नियंत्रण हेतु चीड़, पिरूल एकत्रीकरण कार्यों से स्थानीय जनता को सीधे जोड़ने के लिए पिरूल व चीड के पत्ते की कीमत ₹1 प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर ₹2 की गई।

● कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को छोड़कर शेष सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की अब एक दिन के वेतन की कटौती नहीं की जाएगी।

● हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय अब अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम से जाना जाएगा।

● उत्तराखंड खेल नीति 2020 को सैद्धान्तिक मंजूरी दे दी गई है।

● कोविड-19 के कारण प्रदेश के पर्यटन उद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इसे ध्यान रखते हुए अब पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यवसायियों को अतिरिक्त आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया। साथ ही 2 लाख 43 हजार ड्राइवरों और ई-रिक्शा चालकों को एक-एक हजार रूपए की अतिरिक्त धनराशि उनके खाते में दी जाएगी।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18.in@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *