एसटीएफ ने 3 लाख के गांजे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तारी


(विकास गर्ग)
देहरादून। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने ने बताया एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स द्वारा नशे की अवैध तस्करी के विरू़द्ध चलाये जा रहे निरंतर कार्यवाही के तहत अभियुक्त कुलदीप सेठी को कोतवाली रानीपुर के  अंतर्गत फाउन्ट्री गेट BHEL से लगभग 200 मी. विष्णु लोक कालोनी की तरफ बिजलीघर के सामने से काली रंग की पल्सर मोटरसाइकिल में मय 6 किलोग्राम 95 ग्राम गांजा(hemp/cannabis staiva जो नारकोटिक्स के रूप में इस्तमाल किया जाता) के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामद गांजा की कीमत लगभग 3 लाख रुपए के करीब है।


प्रभारी Anti Drugs Task Force द्वारा उप निरीक्षक प्रियंका भारद्वाज को मादक पदार्थों के धंधे में लिप्त अभियुक्तों का पता लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, जिसमें  गोपनीय सूचना मिली कि कुलदीप सेठी उपरोक्त वर्तमान समय में कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में गांजा बेच रहा है। संकलित सूचना के आधार पर,संयुक्त टीम( स्पेशल टास्क फोर्स की एन्टी ड्रग्स टास्क फोर्स व कोतवाली रानीपुर पुलिस) द्वारा अभियुक्त कुलदीप सेठी को काले कलर की पल्सर मोटरसाइकिल नम्बर UK08AU0778 मय 6 किलोग्राम 95 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।


अभियुक्त का विवरण-
1) कुलदीप सेठी पुत्र स्व. रामपाल सेठी उम्र 30 वर्ष निवासी मिस्सरपुर लक्सर रोड , थाना कनखल ,हाल निवासी-राजीव नगर कालोनी स्थित जागनलाल के मकान मे 217 मे।


 पूछताछ –
अभियुक्त  द्वारा बताया गया कि वह मुनाफे के लिए गांजा का काम करता है।पकड़े गए अभियुक्त द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी मिली है साथ ही ये पता चला की उपरोक्त नारकोटिक्स बिजनौर निवासी एक व्यक्ति से ला रहा था। ADTF टीम द्वारा जानकारी एकत्रित कर आगे कि कारवाही हेतु शेयर की गई है।


अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रानीपुर में एन0डी0पी0एस0 एक्ट की धाराओं के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर तथा उससे बरामद मोटरसाइकिल को सीज कर अन्य जानकारी एकत्रित की जा रही है।
पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ के नेतृत्व में गिरफ्तार करने वाली टीम


एडीटीएफ एसटीएफ की टीम-   
1) उप निरीक्षक प्रियंका भारद्वाज          
2) हे0का0 ( प्रो0) बाबू खान
3) हे0का0 प्रताप दत्त शर्मा
4) कांस्टेबल अनूप नेगी

कोतवाली रानीपुर की टीम
1) उप निरीक्षक कुंवर राम आर्य 

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18.in@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *