मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृतियों को दी मंजूरी
(विकास गर्ग)
देहरादून । कर विभाग-मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य कर भवन, 23 लक्ष्मी रोड़, डालनवाला, देहरादून के टैरेस फ्लोर पर कार्यालय की सुविधा का विस्तार करने हेतु 1 करोड़ 80 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।
पेयजल एवं स्वच्छता- मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में राज्य सेक्टर (नगरीय) के अंतर्गत चालू कार्यों हेतु 10 करोड़ 72 लाख की धनराशि स्वीकृति की है।
सिंचाई विभाग- मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आपातकालीन कार्य के अन्तर्गत नदी में सुधार तथा कटाव/पुनर्निर्माण कार्य की कुल 44 योजनाओं हेतु 5 करोड़ 78 लाख की धनराशि की स्वीकृति के साथ ही प्रथम किस्त के रूप में 2 करोड़ 31 लाख की धनराशि अवमुक्त करने स्वीकृत दी है।
लोक निर्माण विभाग- मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य योजनान्तर्गत जनपद देहरादून के विधान सभा क्षेत्र ऋषिकेश के विभिन्न 02 (दो) निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ 95 लाख की धनराशि की स्वीकृति के साथ ही जनपद चम्पावन के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में श्यामलाताल पोथ मोटर मार्ग में राई सिंह खेड़ा से गठला गंगसीर मोटर मार्ग के निर्माण कार्य हेतु 37 लाख 85 हजार की धनराशि स्वीकृत की है।
समाज कल्याण विभाग- मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने डॉ अम्बेडकर दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत 1 करोड़ 66 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।
शहरी विकास विभाग- मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नगर पंचायत के अंतर्गत रैन बसेरा के निर्माण हेतु 97 लाख 70 हजार की धनराशि स्वीकृत की है।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18.in@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)
