राजनैतिक स्वार्थ सिद्धि के लिए पेगासस का सहारा ले रही कांग्रेस: कौशिक
(विकास गर्ग)
देहरादून । भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस द्वारा पेगासस को राजनैतिक स्वार्थ सिद्धि का हथियार बताते हुए कहा कि उतराखंड कांग्रेस कांग्रेस का राजभवन गमन उसी राजनैतिक नौटंकी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पेगासस के जरिये फैलाया जा रहा दुष्प्रचार निराधार और बेबुनियाद है।
श्री कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने इस फर्ज़ी कहानी को मानसून सत्र से पहले सुनियोजित तरीके से सामने रखा जिससे संसद को बाधित किया जा सके। अभी तक इस फर्ज़ी कहानी में कहीं भी ऐसा कोई सुबूत् नहीं है जिसे सरकार से जोड़ा जा सके। यह रिपोर्ट भारत के लोकतंत्र को भी बदनाम करने की साजिश है। श्री कौशिक ने कहा कि कांग्रेस को अपने दामन पर भी नज़र डालने की जरूरत है। 2013 में आरटीआई के जवाब में यूपीए सरकार द्वारा हर माह 9000 फोन और 500 ईमैल्स खातों की निगरानी की जाती थी। हाल ही में राजस्थान में विधायकों ने आरोप लगाया की उनके फोन टेप हो रहे हैं।
यहाँ तक कि 2009 में ममता बनर्जी ने अपने फोन,ई मेल्स टेप करने के आरोप लगाए। वहीं 2010 में प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने फोन टेपिंग और निजता के उल्लंघन पर ढाँचे को मजबूत करने पर जोर दिया और उन्होंने इसे स्वीकार भी किया। अभी तक ऐसा कोई सुबूत नहीं मिला जिसे सरकार से जोड़ा जा सके,लेकिन कांग्रेस अपने राजनैतिक स्वार्थ को देखकर एजेंडे के तहत यह कर रही है। अभी तक यह भी दावा नहीं किया गया है कि किसी मोबाइल विशेष नंबर की उपस्थिति पेगासस से संक्रमित है। जनता ने कांग्रेस को घपले, घोटालो और झूठ की वजह से ही सत्ता से दूर किया और अब उसके सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)