विधानसभा सत्र का प्रथम दिवस उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि
(विकास गर्ग)
देहरादून।विधानसभा भवन स्थित विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में सत्र के प्रथम दिवस पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर कल्याण सिंह जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।श्रद्धांजलि देने वालों में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री यतिस्वरानंद, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधायक देशराज कर्णवाल, विधायक संजय गुप्ता, विधायक राजकुमार ठुकराल सहित अन्य ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि कल्याण सिंह जी के निधन से देश ने आज एक सच्चे राष्ट्रभक्त, ईमानदार व धर्मनिष्ठ राजनेता को खो दिया। उन्होंने कहा बाबूजी एक ऐसे विराट वटवृक्ष थे, जिनकी छाया में भाजपा का संगठन पनपा व उसका विस्तार हुआ। राष्ट्र व श्रीराम की सेवा के पुनीत कार्यों के लिए उन्हें हमेशा याद किए जाएंगे।श्री अग्रवाल ने कहा कि बाबूजी के निधन से आई रिक्तता की भरपाई लगभग असंभव है। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कल्याण सिंह के साथ जुड़े उनके संस्मरण भी साझा किए।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)