डेंगू-मलेरिया के प्रकोप से बचने के विषय मे सम्पूर्ण जानकारी कराई जा रही है उपलब्ध : डीएम दून

 

 

(विकास गर्ग)
देहरादून ।  वेक्टर जनित रोग डेंगू-मलेरिया के निवारण के लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य एवं नगर निगम के संयुक्त प्रयासों से प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को जनजागरूकता, स्वच्छता, फाॅगिंग एवं सेनिटाईजेशन अभियान चलाया जा रहा है, जिससे आम जनमानस की सहभागिता भी आवश्यक है। जनपद में डेंगू-मलेरिया की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ ही स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं।

जिलाधिकारी ने नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सवेंदनशील रायपुर एवं पथरीबाग क्षेत्र एवं जनपद में अवस्थित विभिन्न पौध नर्सरियों का स्थलीय निरीक्षण किया  गया। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम की टीम द्वारा स्वच्छता, दवा छिड़काव, एवं फाॅगिंग के साथ ही लोगों को डेंगू-मलेरिया के प्रकोप से बचने के विषय में जागरूक करते हुए जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने जलभराव वाले क्षेत्रों को चिन्हिकरण करते हुए आवश्यक कार्यवाही तथा नाले-नालियों की सफाई व क्षेत्र में फाॅगिंग/दवा छिड़काव व जन जागरूकता हेतु विभिन्न विभागीय अधिकारियों को तैनात किया गया है। 

इस क्रम में जनपद में डेंगू-मलेरिया उन्मूलन हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम में 1 जुलाई बुधवार को नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत इन्द्रेशनगर हेतु  एम जफर खान  जिला पंचायतीराज अधिकारी एवं सुशील मोहन डोभाल जिला विकास अधिकारी, 04 जुलाई शनिवार को इन्द्रानगर हेतु रविन्द्र प्रसाद अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई एवं बी.एस पोखरियाल अधिशासी अभियंता अनुसंधान एवं नियोजन खण्ड, 08 जुलाई बुधवार को बकराल वाला हेतु डी.के सिंह,  अधिशासी अभियन्ता  सिंचाई खण्ड एवं जे.एस चैहान अधिशासी अभियन्ता लो.नि.वि, 11 जुलाई

शनिवार को  मोहितनगर हेतु राजेश कुमार अधिशासी अभियन्ता लो.नि.वि एवं जीत सिंह अधिशासी अभियन्ता राष्ट्रीय राजमार्ग, 15 जुलाई बुधवार को निरंजनपुर हेतु विक्रम सिंह परियोजना निदेशक डीआरडीए एवं अखिलेश कुमार मिश्रा जिला कार्यक्रम अधिकारी, 18 जुलाई शनिवार को दून विहार हेतु प्रशांत बहुगुणा, अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड एवं यशवीर मल्ल अधिशासी अभियंता जल संस्थान, 22 जुलाई बुधवार को अधोईवाला हेतु अरविन्द कुमार विद्वुत वितरण खण्ड रायपुर एवं मीशा सिन्हा अधिशासी अभियन्ता उत्तराखण्ड पेयजल निगम, 25 जुलाई शनिवार  को सरस्वती विहार हेतु मुनीष चन्द्रा अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड एवं राजेन्द्र पाल अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान,

29 जुलाई बुधवार को  डिफेंस कालोनी हेतु विनोद रमोला अधिशासी अभियन्ता  जल संस्थान रायपुर एवं जी.पी सिंह अधिशासी अभियन्ता केन्द्रीय भण्डारण शाखा पेयजल निगम दे.दून को तैनात किया गया है।
जिलाधिकारी ने उपरोक्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने से सम्बन्धित नगर निगम वार्डो में सफाई निरीक्षकों से समन्वय स्थापित कर डेंगू-मलेरिया की रोकथाम से सम्बन्धित कार्यों व जनजागरूकता अभियान चलाना सुनिश्चित करें।

डेंगू निवारण कार्यक्रम के तहत् उप जिलाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की नगर निकायों से समन्वय कर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सम्बन्धित क्षेत्रों के निवासियों से जनजागरूकता अभियान में अपना सहयोग देने की अपील की है। 

 

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18.ddn@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *