देहरादून के इन क्षेत्रों को कन्टेंमेंट जोन से किया मुक्त : डीएम

 

(विकास गर्ग)
देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि कोविड-19 के संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के पश्चात नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत स्थित स्माईली बुक डिपो वाली गली, साईलोक लेन-2 थाना बसन्त विहार तथा नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत गली नम्बर-4 भागीरथीपुरम चैपड़ा फार्म श्यामपुर क्षेत्र को लाॅकडाउन किया गया था। उपरोक्त कन्टमेंन्ट क्षेत्रों की  28 दिन की एक्टिव सर्विलांस के पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा की गयी संस्तुति के उपरान्त उक्त क्षेत्रों को कन्टेंमेंट जोन से मुक्त कर दिया  गया है। 

जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 16 मोबाईल वैन के माध्यम से 98 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा जनपद के कन्टेंमेंट जोन क्षेत्रान्तर्गत कुल 134 ली0 दूध विक्रय किया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 42 निराश्रित पशुओं जिसमें, 36  गौवंश एवं 6 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।

जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 1558 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 21234 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया। श्रीमती परवीन शर्मा, सचिव राष्ट्रीय महिला संस्था द्वारा जिला प्रशासन को 60 मास्क उपलब्ध कराये गये। 

 

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18.ddn@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *