(सेवा सिंह मठारू)
देहरादून । गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब नेहरू कॉलोनी की आमसभा में अरविंद सिंह रतरा को प्रधान एवं रणजीत सिंह को सर्वसम्मति से महासचिव चुना गया।
प्रातः महासचिव रणजीत सिंह ने आए हुए सदस्यों का स्वागत करते हुए सदस्यों का अपना बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में गुरुद्वारा साहिब की धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि गुरुद्वारा साहिब के ऊपरी मंजिल में टीन शैड डाला जा रहा है।
लॉक डाउन में बेरोजगार हुए दिहाडीदारों एवं जरूरतमंदों के लिए लगातार लंगर सेवा चलती रही। गुरुद्वारा साहिब का लेखा जोखा पढ़कर सुनाया गया कि बैंक में 11 लाख रुपए जमा है एवं एक लाख की व 10 हजार की एफडी एवं नगद 2,985 रुपए हैं। अन्य चयनित सदस्यों में अमरजीत सिंह अटवाल उप प्रधान, सह सचिव पद पर बलदीप सिंह, कोषा अध्यक्ष पद पर , गुरु चरण सिंह स्टोर इंचार्ज पद पर, हरजीत सिंह एवं ऑडिटर पद पर राजकुमार नारंग निर्विरोध 5 साल के लिए चुने गए। निर्वाचित पदाधिकारियों को गुरु घर से सपोरे देकर सम्मानित किया गया।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18.ddn@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही