(इमरान खान)
रुड़की।नगर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए मेयर गौरव गोयल द्वारा पुनः अभियान शुरू कर दिया है।उन्होंने कहा कि पॉलिथीन कैंसर जैसी घातक बीमारी को जन्म देता है तथा पर्यावरण की रक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है,इसलिए उन्होंने यह पॉलिथीन मुक्त जागरूकता आंदोलन को जनांदोलन बनाने का बीड़ा उठाया है।
उन्होंने एक आम नागरिक की तरह नगर में रेहडी तथा फड वालों से मिलकर पॉलिथीन के द्वारा हो रही हानियों से अवगत कराया।मेयर गौरव गोयल ने इनके द्वारा प्रयोग की जा रही पॉलिथीन को इस्तेमाल न करने का आह्वान किया तथा कहा कि यदि किसी भी दुकानदार तथा रेडी वालों के द्वारा पॉलिथीन का प्रयोग किया गया तो उसके खिलाफ नगर निगम द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18.ddn@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
