(संवाददाता NewsExpress18)
देहरादून । आज अनुसूचित जाति मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र मोघा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्य मंत्री मनीष वर्मा से मिलकर आग्रह किया कोरोना के चलते जो माइग्रेट लेबर उत्तराखंड आ रहे थे वह अज्ञानता व सड़कों पर जा रहे थे उन पर बेवजह कानून तोड़ने का मुकदमा दर्ज कर दिया गया।

जिससे इन गरीब व्यक्तियों को वकील एवं मुकदमा लड़ने केे लिए मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है कृपया मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामले को लाते हुए उक्त के विरुद्ध की गई कार्रवाई को समाप्त कराने की कृपा करें।

इस बात का संज्ञान लेते हुए भाजपा नेता मनीष वर्मा द्वारा तुरंत मुख्यमंत्री को एक पत्र प्रेषित किया जिसमें उन्होंने माइग्रेंट लेबर के विरुद्ध सभी मुकदमा वापस लेने की बात करते हुए प्रार्थना पत्र में श्री वर्मा ने कहा कि उत्तराखंड के अंदर माइग्रेट लेवर पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं उनको तत्काल से वापस लेने की का कष्ट करें मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार ने भी श्री मनीष वर्मा के प्रार्थना पत्र पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आदेश जारी किए हैं कि सभी माइग्रेट लेबर का मुकदमा वापस किया जाए उम्मीद की जा रही है एक दो दिन में जियो भी जारी हो जायेगा।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18.ddn@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
