(विकास गर्ग)
देहरादून। कोरोनावायरस अब उत्तराखंड में भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में कोरोना के मामलों में जहां बढ़ोतरी हो रही है वहीं एक के बाद एक पुलिसकर्मी भी इसकी चपेट में आ गए हैं। चिंताजनक बात यह है कि सचिवालय के बाद पुलिस मुख्यालय में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। पुलिस मुख्यालय के कार्मिक अनुभाग में एक पुलिस महिला कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव आई है।
महिला कांस्टेबल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकलने के बाद से पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मच गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा कार्मिक विभाग के सभी अनुभागों को सेनीटाइज कर दिया गया है। इसके साथ ही महिला पुलिस कांस्टेबल के संपर्क में आने वाले सभी पुलिस कर्मियों को होम क्वॉरेंटाइन करवा दिया गया है।
पूरे प्रदेश में अब तक 120 पुलिसकर्मी कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं जिनमें से 21 पुलिसकर्मी कोरोनावायरस से ठीक होने के बाद वापस अपनी ड्यूटी पर लौट चुके हैं। नैनीताल जिले में सबसे ज्यादा 40 पुलिसकर्मी, हरिद्वार जिले में 27, उधम सिंह नगर जिले में 22 जबकि देहरादून में दो पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।
इसके अलावा पूरे प्रदेश में 1462 पुलिसकर्मियों को क्वॉरेंटाइन किया गया है।
वहीं प्रदेश में आज 208 कोरोना के मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कुल कोरोनावायरस संक्रमितो की संख्या 8008 हो चुकी है। प्रदेश में 309 कोरना मरीज आज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18.ddn@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही