(विकास गर्ग)
देहरादून । मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आम जन मानस की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण सेवाओं को ऑन लाईन करने की कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की बैठकों में सचिव स्तर तक के अधिकारियों द्वारा अनिवार्य रूप से प्रतिभाग किया जाय। कार्यो की प्रगति में तेजी लाने के लिए मुख्य सचिव एवं अपर मुख्य सचिव अपने स्तर से लगातार बैठकें आयोजित कर समीक्षा करें।
मुख्यमंत्री द्वारा अगले वित्तीय वर्ष के लिए योजनाओं की डीपीआर तैयार करने तथा समस्त टेण्डर इत्यादि जारी करने एवं इस कार्य के लिए नियोजन विभाग को संबंधित विभागों की विभिन्न योजनाओं की बुकलैट बनाने जिसमें मुख्य रूप से विभागीय संचालित मुख्य योजना का संक्षिप्त विवरण भी समाहित करने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री द्वारा शासकीय कार्यालयों में अनिवार्य रूप से सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निर्धारित समय सीमा पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है। इस हेतु सचिवालय में लैपटॉप/बायोमैट्रिक के माध्यम से भी उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ ही हर पक्ष में कार्मिक विभाग द्वारा उपस्थिति की सूचना मुख्य सचिव तथा मुख्यमंत्री कार्यालय को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव द्वारा सम्बन्धित विभागों को निर्देश जारी कर दिये गये हैं।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18.in@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)
