अन्तर्राज्यीय तस्कर को करोड़ों की ड्रग सप्लाई के दौरान एसटीएफ ने हरिद्वार से किया गिरफ्तार
(संवाददाता News Express18)
देहरादून। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी के उत्तराखंड के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश पर एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार क्षेत्र से अभियुक्त मोहम्मद बिन कासिम पुत्र जाफर खान निवासी ग्राम खेलम थाना अलीगंज जनपद बरेली उत्तरप्रदेश को 1 किलो 110 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ़्तार किया गया।
मौके से एक अन्य अभियुक्त सलमान पुत्र जहांगीर निवासी पीरपुरा थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार* अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, अभियुक्त कासिम उपरोक्त द्वारा पूछताछ पर बताया कि यह स्मैक बरेली उत्तरप्रदेश से लेकर आया था जिसको वह थाना मंगलौर में फरार अभियुक्त सलमान को देने आया था, इस पर एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरो के नाम की जानकारी हुई है, जिन पर कार्यवाही की जायेगी।
