अपनी विचारधारा के अनुसार वोट और सपोर्ट करे : मास्टर श्यौराज सिंह

(संवाददाता News Express18)

गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह ने सभी पदाधिकारियों को विज्ञप्ति कि चुनावी त्यौहार चल रहा है और भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति में हर विचार धारा का सदस्य है।

संगठन ने भी सभी को स्वतंत्र कर दिया है कि जिसकी जैसी विचार धारा है उसी के अनुसार वोट सपोर्ट करने में स्वतंत्र है।

परंतु इसके साथ साथ यह भी जिम्मेदारी है कि किसी भी राजनैतिक दल की लड़ाई संगठन में न लेकर आयें अगर आप गठबंधन को या भाजपा को सपोर्ट कर रहे हैं तो गठबंधन या भाजपा का झगड़ा संगठन में न लाएं क्योंकि यह आपकी पर्सनल विचार धारा है संगठन से ऊपर उठकर। दूसरा संगठन के ग्रुप में राजनीतिक दलों की पोस्ट डालने से भी परहेज करें

राजनीतिक दल की लड़ाई संगठन के ग्रुप में न डालें क्योंकि उस ग्रुप में भी हर विचार धारा का सदस्य जुड़ा हुआ है। इसलिए इन राजनेताओं के चक्कर में अपने संगठन में विवाद न हो और संगठन कमजोर न हो कोई टूट फूट न हो यह सभी की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *