आखिर इस अधिकारी पर मेहरबानी क्यों,

(संवाददाता News Express 18)

रुड़की। हल्द्वानी में तैनात प्रभारी सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट को कलियर नगर पंचायत का अधिकारी अधिशासी नियुक्त किया गया है। शहरी विकास अनुभाग अनु सचिव अनिल काला द्वारा जारी आदेश में हल्द्वानी नगर निगम में कार्यरत प्रभारी सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट को तत्काल प्रभाव से पिरान कलियर शरीफ नगर पंचायत के पद पर नियुक्त किया गया है,इससे पूर्व चंद्रकांत भट्ट रुड़की नगर निगम में कई वर्षों तक सहायक नगर आयुक्त रह चुके हैं।अपने गृह जनपद हरिद्वार में वह रुड़की के अलावा झबरेड़ा नगर पंचायत में भी अपनी सेवा दे चुके हैं।

लगभग आठ वर्षों की अपनी नौकरी में वह सात वर्षों से अधिक समय गृह जनपद में रहकर ही कार्य करते रहे,जहां पर उनका कार्यकाल अधिकतर विवादित ही रहा,खासकर उनके रुड़की नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त पद पर रहते हुए उनके विवादित कार्यकाल की चर्चाओं की आवाज प्रदेश भर में सुनाई दी थी,इस कारण उन्हें रुड़की से हस्तांतरित देहरादून अटैच कर दिया गया था,किंतु वहां पर वह ज्यादा समय नहीं रुके तथा सेटिंग-गेटिंग में माहिर रुड़की हस्तांतरित होकर पुनः चार्ज संभाल लिया,आखिर ऐसा कौन सा कारण है कि वह अपने गृह जनपद का मोह नहीं त्याग रहे हैं।

जहां तक उनका रुड़की नगर निगम में कई वर्षों तक सहायक नगर आयुक्त के पद पर रहते हुए मेयर गौरव गोयल के साथ विवादित कार्यकाल रहा, मेयर रुड़की को बदनाम करने की साजिश रचते हुए उनके राजनीतिक कैरियर को समाप्त करने का लगातार प्रयास किया जाता रहा।

खैर यह तो विभाग ही जान सकता है कि उनमें आखिर क्या खूबी है।

खबर यह भी मिली है कि फिलहाल जो ट्रांसफर किए गए थे वह वह अभी रोक दिए गए हैं

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *