उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना

रुड़की।नगर स्थित गंगा घाट पर पंडित रोहित वैदिक द्वारा पूजा-अर्चना एवं गंगा आरती की गई,जिसमें पूर्व मेयर गौरव गोयल ने भी पूजा-अर्चना कर आरती में भाग लिया।नगर की सुख-समृद्धि तथा राष्ट्र के कल्याण की विशेष कामना की गई।

वहीं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के 58-वें जन्म दिवस पर उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना भी की गई।पूर्व मेयर गौरव गोयल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के जन्मदिवस पर अपने दर्जनों समर्थकों के साथ गंगा घाट पर पहुंचे,जहां उन्होंने पूजा अर्चना की तथा आरती में भाग लिया। कांग्रेस अध्यक्ष के स्वस्थ एवं मंगल जीवन तथा दीर्घायु की कामना करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने नगर की सेवा करने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि हालांकि वह लंबे समय नगर की सेवा कर रहे है तथा भविष्य में भी करते रहेंगे।इस अवसर पर पंडित सचिन शास्त्री,पंडित चंद्र मोहन,पंडित ध्रुव कौशिक,पंडित लवकुश,पंडित कार्तिक मिश्रा के अलावा टोनी गंगाभक्त,विभोर अग्रवाल,रजनीश गुप्ता,वरुण गोयल,अनूप शर्मा,ऋषभ वर्मा,तुषार गोयल,वरुण अग्रवाल तथा संजय मित्तल आदि प्रमुख रूप से आरती में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *