ऋषिकेश चारधाम बस अड्डे में खुला निशुल्क आरटीपीसीआर कोविड जांच केंद्र
(विकास गर्ग)
हरिद्वार। ऋषिकेश चारधाम बस अड्डा एवं रेल्वे स्टेशन पर निशुल्क पंजीकरण एवं कोविड जांच केंद्र खोलने के आदेश। चारधाम यात्रा बस टर्मिनल ऋषिकेश में चारधाम जानेवाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा हेतु कोविड जांच केंद्र शुरू हो गया है। सेंपल लेने के 24 घंटे बाद रिपोर्ट यात्री के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जायेगी।सेंपलो की टेस्टिंग एम्स ऋषिकेश में की जायेगी।
बाद विगत दिनों गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने चारधाम तीर्थ यात्रियों की सुविधा हेतु ऋषिकेश एवं हरिद्वार बस अड्डे एवं रेल्वे स्टेशन पर हेतु निशुल्क पंजीकरण एवं कोविड जांच के़द्र खोलने के आदेश दिए थे।
देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि इसी क्रम में ऋषिकेश में निशुल्क आरटीपीसीआर कोविड जांच केंद्र आज से शुरू हो गया। कहा कि विगत दिनों गढ़वाल आयुक्त ने चारधाम यात्रा बस टर्मिनल ऋषिकेश का औचक्क निरीक्षण किया तथा चारधाम यात्रा टमिनल पर पुलिस- प्रशासन, देवस्थानम बोर्ड, पर्यटन, परिवहन, नगरनिगम, संयुक्त रोटेशन आदि के हेल्प डेस्क खोलने के निर्देश दिए और
चार धाम बस टर्मिनल पर हेल्प डेस्क शुरू किये गये हैं जहां से चारधाम जानेवाले तीर्थयात्रियों को लगातार सहायता- मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)
