एसएसपी के निर्देश पर कबाड़ियों के अवैध गोदामों पर छापेमारी का दौर शुरु
(विकास गर्ग)
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अजय सिंह द्वारा वाहन चोरी के मामलों को तत्काल दर्ज करते हुए चोरों को सलाखों के पीछे भेजने और चोरी वाहनों के कटान पर रोक लगाने हेतु दिए गए कड़े निर्देशों के क्रम में खानपुर पुलिस द्वारा शमशाद अहमद पुत्र सईद अहमद निवासी ग्राम मौहल्ला झोझगान पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के कबाड के गोदाम में छापा मारा गया।
छापेमारी के दौरान गोदाम मालिक शमशाद अहमद पुत्र सईद अहमद निवासी मौहल्ला झोझगान थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 मौके पर पुलिस को देखकर भाग गया। अन्य मौजूद व्यक्ति तसव्वर पुत्र सईद निवासी मौहल्ला झोझगान थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 ने बताया कि यह कबाड का गोदाम उसका और उसके भाई (जो मौके से भागा) का है।
गोदाम के अंदर 45 गाडियों (कार व मोटर साईकिल) के कटे हुए पार्टस, स्ट्रक्चर व बहुत सारी गाडियों के रजिस्ट्रेशन सम्बंधित कागजात मौजूद मिले। गोदाम स्वामी तसव्वर द्वारा गोदाम में खडे वाहनों, चैसिस इंजनों, पार्ट्स एवं वाहन के स्ट्रक्चरों के सम्बंध में कोई दस्तावेज व जी0एस0टी0 नम्बर उपलब्ध न करा पाने पर गोदाम में रखे हुये सामान को अन्तर्गत धारा 41/102 द0प्र0सं0 मे कब्जे में लिया गया।
कबाडी गोदाम में हो रहे अवैध कार्यों के सम्बन्ध में जिला अधिकारी हरिद्वार को अलग से रिपोर्ट प्रेषित कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)
