एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर जनपद के सभी थानों पर में हिस्ट्रीशीटरों की कराई गई परेड

एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर जनपद के सभी थानों पर में हिस्ट्रीशीटरों की कराई गई परेड

(संवाददाता News Express18)

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में शान्ति/कानून व्यवस्था को बनाये रखते हुए अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा जनपद के सभी हिस्ट्रीशीटरो की नियमित निगरानी व उनका भौतिक सत्यापन करने के लिए उनकी थाने पर परेड कराने के निर्देश दिए गये है।

इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा जनपद नगर व देहात क्षेत्र के सभी थानों में हिस्ट्रीशीटरो की परेड करवाई गई। इस दौरान सभी हिस्ट्रीशीटरो को किसी भी प्रकार के अपराध मे संलिप्त न होने तथा उनके विरुद्ध कोई भी शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही किये जाने के संबंध में अवगत कराया गया। उक्त के अतिरिक्त सभी हिस्ट्रीशीटरो के नवीनतम फोटोग्राफ व निवास सम्बन्धी विवरण को सम्बन्धित अभिलेखो मे अध्यावधिक किया गया।

इस दौरान सभी हल्का प्रभारी व बीट कर्मचारियों को हिस्ट्रीशीटरो की नियमित रूप से निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *