एसबीआई के शीर्ष अधिकारियों ने स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज के फायदे को लेकर सूचना विभाग के सहयोग से की प्रेस कान्फ्रेंस

एसबीआई के शीर्ष अधिकारियों ने स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज के फायदे को लेकर की पीसी

(विकास गर्ग)

देहरादून। भारतीय स्टेट बैंक, राजपुर रोड़ शाखा द्वारा रिंग रोड स्थित सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के कार्यालय में बैंक के मुख्य उत्पादों, स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज खाते, के साथ बैंक के अन्य उत्पादों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

आज की प्रस्तुति के दौरान विभाग की ओर से आशीष कुमार त्रिपाठी (अपर निदेशक) एवं नितिन उपाध्याय (संयुक्त निदेशक) तथा बैंक की ओर से इंद्रजीत कुमार (सहायक महाप्रबन्धक), श्रीमती अंकिता श्रीवास्तव (प्रबन्धक), दय्यान खान (उप-प्रबन्धक), श्रीमती आरती थपलियाल (मुख्य प्रबन्धक) एवं श्रीमती कृतिका गोदियाल (वरिष्ठ सहयोगी) श्रीमती आरती उपस्थित रहे। विभाग के सदस्यों द्वारा बैंक के प्रतिनिधियों को बहुत ही अच्छा सहयोग प्रदान किया गया। सूचना विभाग के अधिकारियों द्वारा बैंकिंग से सम्बन्धित विभिन्न प्रश्न भी पूछे गए जिनका बैंक प्रतिनिधियों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। सूचना विभाग द्वारा, भारतीय स्टेट बैंक राजपुर रोड शाखा को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना शाखा के लिए बहुत ही उत्साहवर्धक रहा है।

विभाग द्वारा बैंक प्रतिनिधियों को शॉल देकर सम्मानित किया गया। शाखा द्वारा विभाग को बैंकिंग उत्पादों से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की सेवा कम से कम समय में उपलब्ध कराने हेतु आश्वस्त किया गया है।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *