केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसे वाली जगह से मलबा हटाया गया, रेलिंग की भी पुनःस्थापना

केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसे वाली जगह से मलबा हटाया गया, रेलिंग की भी पुनःस्थापना

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगल चट्टी के समीप हाल ही में हुए हादसे के बाद लोक निर्माण विभाग गुप्तकाशी द्वारा तेजी से मरम्मत कार्य किया गया है। विभाग की ओर से हादसे वाली जगह से पहाड़ी से आए मलबे को पूरी तरह से हटा दिया गया है। साथ ही दुर्घटना के दौरान क्षतिग्रस्त हुई रेलिंग की भी पुनःस्थापना कर दी गई है।

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सचिन बेलवाल ने बताया कि मार्ग पर अब कोई अवरोध नहीं है। उन्होंने कहा, “हादसे वाली जगह से मलबा पूरी तरह से साफ कर दिया गया है, और जो रेलिंग क्षतिग्रस्त हुई थी, उनकी मरम्मत कर पुनःस्थापना भी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *