कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने 04 महिला अभियुक्तों से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया

कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने 04 महिला अभियुक्तों से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया

(विकास गर्ग)
देहरादून। कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा लगातार थाना क्षेत्र मे मादक पदार्थो की तस्करी एवं बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरुद्व अभियान चलाया जा रहा है,जिसके क्रम मे कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा 04 महिला अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, गिरफ्तार महिला अभियुक्तो के कब्जे से 04 किलो 850 ग्राम गाँजा किया गया बरामद।

जन्मेजय प्रभाकर कैलाश खण्डूरी पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद देहरादून मे मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु असामाजिक तत्वों के विरूद अभियान चलाकर कार्यवाही करने के आदेश/ निर्देश जारी किये गये है । जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती सरिता डोबाल व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी सदर श्री सर्वेस पंवार के पर्यवेक्षण में कोतवाली पटेलनगर प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिह यादव द्वारा मादक पदार्थों की धरपकड एवं तस्करी/ बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस टीम गठित कर रवाना किया गया ।

जिसके क्रम मे गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना तंत्र मजबूत करते हुये दिनांक 05/07/2022 को 04 महिला अभियुक्तों क्रमशः 1-निर्मला देवी पत्नी देवेन्द्र सिह निवासी FCI गोदाम के पास झुग्गी मे ट्रान्सपोर्ट नगर जनपद देहरादून उम्र-23 वर्ष,2-संगीता देवी पत्नी विनोद साहनी निवासी FCI गोदाम के पास झुग्गी मे ट्रान्सपोर्ट नगर जनपद देहरादून उम्र-55 वर्ष,3-रानी कुमारी पुत्री लक्ष्मण साहनी निवासी FCI गोदाम के पास झुग्गी मे ट्रान्सपोर्ट नगर जनपद देहरादून उम्र-19 वर्ष,4- किरन पत्नी राकेश साहनी निवासी FCI गोदाम के पास झुग्गी मे ट्रान्सपोर्ट नगर जनपद देहरादून उम्र-30 वर्ष को ट्रान्सपोर्टनगर झुग्गी निकट अनाज गोदाम से गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से 04 किलो 850 ग्राम गांजा बरामद हुआ । महिला अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पटेलनगर में धारा 8/20 NDPS ACT के अन्तर्गत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किया गया । महिला अभियुक्तों को आज समय से माननीय न्यायलय मे पेश किया जा रहा है ।

नाम पता गिरफ्तार महिला अभियुक्ता

1-निर्मला देवी पत्नी देवेन्द्र सिह निवासी FCI गोदाम के पास झुग्गी मे ट्रान्सपोर्ट नगर जनपद देहरादून उम्र-23 वर्ष ।
2-संगीता देवी पत्नी विनोद साहनी निवासी FCI गोदाम के पास झुग्गी मे ट्रान्सपोर्ट नगर जनपद देहरादून उम्र-55 वर्ष ।
3-रानी कुमारी पुत्री लक्ष्मण साहनी निवासी FCI गोदाम के पास झुग्गी मे ट्रान्सपोर्ट नगर जनपद देहरादून उम्र-19 वर्ष ।
4- किरन पत्नी राकेश साहनी निवासी FCI गोदाम के पास झुग्गी मे ट्रान्सपोर्ट नगर जनपद देहरादून उम्र-30 वर्ष ।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *