कोहरे व कड़ाके की ठंड के बीच रात्रि में सड़को पर निकले कप्तान,खुले में सो रहे लोगों के लिए कराई कई तरह की व्यवस्था

कोहरे व कड़ाके की ठंड के बीच रात्रि में सड़को पर निकले कप्तान,खुले में सो रहे लोगों के लिए कराई कई तरह की व्यवस्था

(विकास गर्ग)
देहरादून। कोहरे व कड़ाके की ठंड के बीच जनपद भ्रमण पर निकले कप्तान, विभिन्न स्थानों पर खुले आकाश के नीचे सो रहे जरुरत मंद लोगो को वितरित किये जैकेट व कंबल, पुलिस के लिये आँखो मे दिखा प्यार, मिली ढेर सारी दुआ।

देर रात्रि पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून कोहरे व कड़ाके की ठंड के बीच जनपद भ्रमण पर निकले। सबसे पहले रात्रि 12.00 बजे घंटा घर पहुंचे, जहां सड़क किनारे खुले में सो रहे गरीब असहाय व्यक्तियों को देखकर कप्तान रुके, मौके पर ही प्रत्येक व्यक्ति से उसकी जानकरी लेते हुये सभी को जैकेट पहनाई व कंबल वितरित किए। साथ ही सभी व्यक्तियों के लिए चाय व बिस्किट की व्यवस्था की गई। इसके पश्चात महोदय द्वारा दर्शनी गेट, लालपुल, आईएसबीटी, रिस्पना पुल प्रेमनगर व अंत मे दून चौक पहुँचे, जहाँ पहुंचकर एसएसपी द्वारा सड़क किनारे सो रहे व्यक्तियों से मुलाकात कर उन्हें गर्म कंबल व जैकेट वितरित कर चाय व बिस्कुट दिए गए।

सभी व्यक्तियों से बातचीत कर उन्हें पुलिस की ओर से हर संभव सहायता मुहैया कराने का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान महोदय द्वारा आमजन से अपील की गई कि गरीबों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने जनपद के सक्षम लोगों से गरीबों व बेसहारा लोगों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया ताकि गरीब व असहाय लोग अपने आप को उपेक्षित महसूस ना करे। इसके लिए महोदय द्वारा लोगों से अनुरोध किया कि वह अपने स्तर से जो भी गर्म कपड़े, कंबल आदि गरीब लोगों को देना चाहते हैं, वे उसे अपनी नजदीकी थानों में दे सकते हैं, पुलिस द्वारा उसे तत्काल जरूरतमंद लोगों तक मुहैया कराया जाएगा।

वस्त्र एवं कंबल वितरण के दौरान सभी लोगो की आंखों में पुलिस के लिये प्यार दिखा, कई व्यक्तियों नें कहा की पुलिस का ऐसा रूप उन्होंने पहले न कभी देखा और न सुना तथा पुलिस कप्तान व पुलिस टीम को ढेर सारी दुआये दी। उक्त भ्रमण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर , क्षेत्राधिकारी डालानवाला, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर, थानाध्यक्ष रायपुर, वरिष्ठ उप निरीक्षक नेहरूकॉलोनी व अन्य चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *